कोटा शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग सड़क, सफाई और बिजली से जुड़ी समस्याएं सामने ला रहे हैं। कहीं चैंबर के आसपास गड्ढा बड़ा होने से वाहन चालकों को हादसे का डर है तो कहीं सड़क पर कचरे का ढेर जमा होने से लोग परेशान हैं। वहीं, बिजली लाइन और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... वार्ड पार्षद सुरेंद्र कुमार गुप्ता बने आज के 'पब्लिक के स्टार' प्रताप नगर स्थित बृज विहार से दिव्यांशु मीणा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि नालों के आरसीसी निर्माण के दौरान बिजली की लाइन नीचे दबाई जा रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्रवाई कर समाधान करवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। आर.के कॉलोनी में दो महीने से खराब स्ट्रीट लाइट हुई ठीक रंगपुर रोड स्थित आरके कॉलोनी से बजरंग सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में पिछले दो महीने से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी थी। इसके कारण रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। इससे गली में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... केशवपुरा में चैंबर के पास बड़ा हुआ गड्ढा, वाहन धंसने का डर महावीर नगर स्थित केशवपुरा से देवेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में चैंबर के पास बना गड्ढा बड़ा हो गया है। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों के धंसने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से गड्ढे की मरम्मत करवाकर रास्ते को सुरक्षित करने की मांग की है। फर्नीचर मार्केट में कचरे का ढेर, बेसहारा पशुओं का जमावड़ा शॉपिंग सेंटर स्थित फर्नीचर मार्केट से अजय मेहरा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में सड़क पर कचरे का ढेर जमा हुआ है। कचरे के आसपास बेसहारा पशु भी बैठे रहते हैं। इससे गंदगी फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से कचरा उठवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. बांरा रोड पर जलभराव की समस्या से मिली राहत:मधुवन कॉलोनी में खराब रोड लाइट हुई ठीक 2. पार्षद सुरेंद्र कुमार गुप्ता बने 'पब्लिक के स्टार’:कहीं नालियां जाम तो कहीं झुके बिजली के खंभे 3. आमजन की आवाज 'भास्कर समाधान':दो महीने से अंधेरे में 'गांधी–नेहरु–शास्त्री' स्मारक, त्योहारी सीजन में अतिक्रमण बना समस्या 4.'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार': निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 5.'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल: कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 6.'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार': जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 7.पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार': पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 8. कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान: जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9. भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान: झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10. हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर': नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित