प्रतापगढ़ जिले की धरियावद, छोटी सादड़ी, धमोतर और दलोट पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। इससे पहले बुधवार को नामांकन दाखिल करने और नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान बैलेट पेपर से कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3,716 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इस चरण में मतदाता गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए दोबारा मतदान करेंगे। इससे पहले 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वोट डाले गए थे। इस बार दाएं हाथ की तर्जनी पर लगेगी स्याही पिछले मतदान के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई गई थी। इस बार सरपंच और वार्ड पंच चुनाव में मतदान के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी।