राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार, 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। छोटी सादड़ी, धरियावद, दलोट और धमोतर पंचायत समिति क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इन चार क्षेत्रों में जिला परिषद की 13 और पंचायत समिति की 74 सीटों के लिए मतदान होगा। यहां कुल 163 ग्राम पंचायतें हैं। मतदान के लिए 411 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 103 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशासन ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव होंगे।