प्रतापगढ़ जिले की 4 पंचायत समिति के 74 वार्डों और जिला परिषद सदस्य के 13 वार्डों में आज वोटिंग हुई। वोटिंग के लिए कुल 411 मतदान बूथ बनाए गए थे। जिले की धरियावद, धमोतर, दलोट और छोटी सादड़ी पंचायत समितियों में मतदान हुआ। इन चारों पंचायत समितियों में कुल 163 ग्राम पंचायतें और 1297 वार्ड शामिल हैं। पंचायत समिति धरियावद की ग्राम पंचायत गोठड़ा स्थित मतदान केंद्र पर 100 साल के बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करने पहुंचे। मतदान शाम 6 बजे तक चला। मतगणना 20 नवंबर को होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। पंचायत समितियों में मतदान प्रतापगढ़ जिला परिषद का मतदान देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS-