पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में CM भगवंत मान समेत सभी मौजूदा विधायकों के नाम हैं। जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में है। बैंक लोन केस में जमानत पर चल रहे जसवंत गज्जनमाजरा को भी उम्मीदवार बनाया गया है। पंजाब की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। AAP की पहली लिस्ट से जुड़ी 6 अहम बातें…