दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात विभाग की टीम ने रायपुर तहसील के बाड़ी स्थित मेसर्स भोज फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर करीब 250 किलोग्राम मावा नष्ट करवाया गया। कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम ने किया निरीक्षण सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। इस कार्रवाई के दौरान बीसीएमएचओ रायपुर डॉ. अभिनव मीणा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव मौजूद रहे। मिलावट की सूचना कंट्रोल रूम पर दें सीएमएचओ ने आमजन से अपील की कि जिले में कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट, एक्सपायरी सामग्री की बिक्री या संदिग्ध खाद्य सामग्री के भंडारण की जानकारी मिले तो जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 01482-232643 पर सूचना दें। सामान खरीदने समय गुणवत्ता का ध्यान रखें उन्होंने लोगों से खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, शुद्धता और एक्सपायरी डेट की जांच करने की भी अपील की। मिलावट की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचना देकर अभियान में सहयोग करें।