मेडिकल व डेंटल काउंसलिंग बोर्ड, जयपुर की ओर से ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटा एमबीबीएस स्पेशल स्ट्रे-वैकेंसी राउंड और बीडीएस व बीएससी-नर्सिंग काउंसलिंग राउंड 5 के लिए वैकेंट सीट मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। जारी की गई वैकेंट सीट-मैट्रिक्स के अनुसार- देश भर में कुल 1219 सीटें खाली है, इसमें एमबीबीएस की 946, बीडीएस की 207 और बीएससी-नर्सिंग की 66 सीटें शामिल हैं। देश भर की कुल 946 खाली एमबीबीएस सीटों में से मात्र 25 गवर्नमेंट सीटें उपलब्ध है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि बाकि सीटें प्राइवेट और अन्य कोटे की हैं। सीट-मैट्रिक्स के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, असम तथा झारखंड जैसे बड़े राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एक भी सीट खाली नहीं बची है। 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बची हैं 25 सरकारी एमबीबीएस सीटें देश भर के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 सरकारी एमबीबीएस सीटें खाली बची है। इनमें बिहार, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल में 3-3 सरकारी एमबीबीएस सीटें, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तमिलनाडु व उत्तराखंड में 2-2 सरकारी सीटें खाली हैं। दिल्ली, गोवा, गुजरात, मेघालय, पुडुचेरी, सिक्किम, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश में 1-1 सरकारी एमबीबीएस सीट बची है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 4 नवंबर एमसीसी की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार- अभ्यर्थी 4 नवंबर, बुधवार तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं फीस डिपोजिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं फीस डिपोजिशन 2 नवंबर से 4 नवंबर है। चॉइस-फिलिंग एवं लॉकिंग की लास्ट डेट 5 नवंबर है। अलॉटमेंट का लास्ट परिणाम 7 नवंबर को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले विद्यार्थियों को 7 नवंबर से 16 नवंबर के बीच संबंधित मेडिकल कॉलेजों में अपनी उपस्थिति और रिपोर्टिंग दर्ज करानी होगी।