राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण आज वोटिंग खत्म हो गई। जयपुर जिले में 5 पंचायत समितियों के 77 और जिला परिषद के 11 वार्डों में शाम 6 बजे तक 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। अब इन वोटों की काउंटिंग 20 नंवबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। तीसरे फेज में जयपुर जिला परिषद के कुल 11 वार्डों में 32 उम्मीदवार ने और 5 पंचायत समितियों के 77 वार्डों में 232 उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा है, जिनके भाग्य का फैसला अब ईवीएम में बंद हो गया। वोटिंग के बाद इन ईवीएम मशीनें को देर रात जयपुर लाकर भवानी निकेतन परिसर में बनाए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। कोटखावदा में सबसे कम, सांगानेर में सबसे ज्यादा निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 बजे तक हुई वोटिंग की पंचायत समितिवार स्थिति देखे तो कोटखावदा में सबसे कम वोटिंग हुई। यहां शाम 6 बजे तक 63.05 फीसदी वोटर्स ने वोट डाले, जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग सांगानेर पंचायत समिति में 79.88 फीसदी वोटिंग हुई। 3.74 लाख से ज्यादा वोटर्स जयपुर जिला निर्वाचन शाखा ने इन पंचायत समितियों में वोटिंग के लिए 442 पोलिंग बूथ बनवाए थे। यहां कुल 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता है। इसमें 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष, 1 लाख 81 हजार 609 महिला और एक ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वोटिंग प्रतिशत 5 नवंबर को होंगे सरपंच के चुनाव इन सभी पंचायत समितियों में आने वाली 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच, वार्ड पंच के चुनाव 5 नवंबर को होंगे। नामांकन प्रक्रिया कल यानी 4 नवंबर को होगी, जबकि 5 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद शाम 6 बजे यानी उसी दिन वोटों की काउंटिंग शुरू करके देर रात तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। चाकसू पंचायत में 32 ग्राम पंचायत, कोटखावदा में 27 ग्राम पंचायत, माधोराजपुरा में 25, फागी में 26 और सांगानेर में 23 ग्राम पंचायत है।