राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को (3 नवंबर) को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। किशनगढ़बास और तिजारा पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 9 जिला परिषद सदस्य और 40 पंचायत समिति सदस्य हैं। वोटिंग के लिए कुल 237 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने चुनावों की तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।