नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर झुंझुनूं जिले से है। यहां छापोली गांव में करंट लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 मजदूर झुलस गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 की मौत झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क बना रहे ठेकेदार समेत 8 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर झुलस गए। काम के दौरान रोड़ी-बजरी मिक्सर मशीन का हाइड्रोलिक जैक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया और मशीन में करंट फैल गया। पूरी खबर पढ़ें 2. 27 जिला परिषदों, 116 पंचायत समितियों में वोटिंग कल पंचायतीराज चुनावों के तीसरे फेज में मंगलवार को 27 जिलों में वोटिंग होगी। 27 जिला परिषदों के 377 वार्डों और 116 पंचायत समितियों के 2119 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे फेज में 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 वोटर 9094 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. सरपंच चुनाव हारे युवक का शव मिला पाली जिले के बिरोलिया गांव में सरपंच का चुनाव लड़े युवक का शव मिला है। वह रात को दुकान जाने की बात कह कर घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। सुबह पिता मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो बेटे का शव मिला और मोबाइल मंदिर की छत पर पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 4. 40 विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल को नोटिस एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में IAS शिखर अग्रवाल को सरकार ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्मिक विभाग ने कारण बताओ नोटिस पर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। नोटिस में IPS पत्नी के नाम खरीदे गए विला को प्रॉपर्टी रिटर्न में नहीं दिखाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. मदन राठौड़ बोले- मैं सोशल मीडिया का भुगतभोगी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया पर बन रही रील्स और ट्रोलिंग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पैसे के लालच में लोग घटिया रील्स बना रहे हैं। मैं खुद सोशल मीडिया का भुगतभोगी हूं। बता दें कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. पूर्व विधायक बोले-जिला प्रमुख कांग्रेस का बना दो, जूते मैं दूंगा टोंक में निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा- प्रधान आप बनाओगे तो BJP की ईंट से ईंट मैं बजाऊंगा। जिला प्रमुख कांग्रेस का बिठाओगे, तो जूते तो मैं दे दूंगा। हालांकि, जूते किसके दूंगा ये तो पता नहीं। मैं अफसरों की बात नहीं कर रहा हूं। उनके तो हाथ जोड़-जोड़कर काम करा लेता हूं। पूरी खबर पढ़ें 7. फौजी और उसकी पत्नी ने दो छात्रों को पीटा अलवर शहर में फौजी और उसकी पत्नी ने किराए के मकान में रहने वाले 2 छात्रों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों छात्रों को बचाया। मारपीट का कारण पूछने पर फौजी ने कहा कि छात्र उसकी पत्नी पर कमेंट करते हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. कोचिंग छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर किया सुसाइड कोटा शहर में JEE की तैयारी कर रहे नाबालिग स्टूडेंट ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र ने कमरे का गेट नहीं खोला तो हॉस्टल में मौजूद लोगों को शक हुआ। गेट तोड़कर अंदर घुसे तो छात्र फंदे से लटका मिला। छात्र करीब 1 साल से कोटा में रह रहा था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. भाई-बहन के हार्ट-लिवर उलटी दिशा में पाली के बांगड़ अस्पताल में खांसी का इलाज करवाने आए भाई-बहनों का हार्ट और लिवर उलटी दिशा में निकले। दोनों को बचपन से ही खांसी और फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी। टेस्ट करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को जोधपुर एम्स रेफर कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. 11 हजार पदों की सबसे बड़ी परीक्षा कल से रेलवे की सबसे बड़ी परीक्षा सहायक लोको पायलट के 11 हजार 127 पदों के लिए 3 से 5 नवंबर तक होगी। अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड के अधीन 1 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।