नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर श्रीगंगानगर से है। रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे लाइन पर मंगलवार रात 9.45 बजे ब्लास्ट हो गया। अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक पर धमाके से पहले रात 9 बजे पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। पूरी खबर पढ़ें 2. 6 जिलों में तीन घंटे ही चला सकेंगे पटाखे
दिवाली पर प्रदूषण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के 5 जिलों में केवल 2 दिन ही पटाखे चलाने की छूट होगी। छूट भी केवल 3 घंटे के लिए ही मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें 3. नंबर कम आने पर 8वीं की छात्रा ने सुसाइड किया
जयपुर के तालकटोरा में आठवीं क्लास की 14 साल की स्टूडेंट का शव मिला है। स्टूडेंट परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान थी। रात को मां से बात कर सो गई थी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों को शव दिखा। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें 4. गहलोत बोले- भाजपा के पास कोई काम नहीं बचा
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत निकाली जा रही पैदल यात्राओं पर पलटवार किया है। गहलोत ने X पर लिखा- पूरा देश इस बात से आश्चर्यचकित है कि चाहे भाजपा की केंद्र सरकार हो या राज्यों की सरकारें, क्या उनके पास कोई काम नहीं बचा है? सारे केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यों के मंत्री फिजूल के मार्च निकालने के काम में झोंक दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. IAS भास्कर ए सावंत आरसीए के प्रशासक बने रहेंगे
आईएएस भास्कर ए सांवत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के प्रशासक बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हटाने की मांग वाली राजेन्द्र सिंह नांदू व नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को आज खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. कांग्रेस विधायक बोलीं-जिलाध्यक्ष मेरे साथ दादागिरी कर रहे
हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने जिलाध्यक्ष और टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर द्वारा प्रत्याशियों के सिंबल नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। अनीत जाटव ने कहा- पिछले चुनाव में भी दो सिंबल को लेकर मेरे साथ धोखा हो चुका है। मैं एससी की महिला हूं। जिला अध्यक्ष मीणा समाज से आते हैं। इसलिए वे मेरे साथ दादागिरी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रक ने 3 दोस्तों को रौंदा
सिरोही में नेशनल हाईवे-27 (गुजरात से असम) पर ट्रक ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों दोस्त थे। शव सड़क पर बिखर गए। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़ें 8. बदमाशों ने पेट्रोल डालकर ऑटो रिक्शा में लगाई आग
जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक ऑटो रिक्शा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने लाठी-डंडों से ऑटो में जमकर तोड़फोड़ भी की थी। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 47 में से 46 पंचायतों में NOTA को वोट
कोटा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने NOTA का भी इस्तेमाल किया। चेचट और खैराबाद पंचायत समिति की 47 में से 46 ग्राम पंचायतों में वोटर्स ने NOTA को वोट दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. पंच-सरपंच के लिए वोटिंग होगी
राजस्थान में 3716 पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव होंगे। देर रात तक रिजल्ट जारी होंगे।