भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की प्रतिष्ठित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) ने 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। मुख्य 11 खिलाड़ियों में अलवर के नमन यादव (14) का सिलेक्शन हुआ है। नमन पुत्र रामकरण यादव अलवर शहर के निकट तूलेड़ा में यादव बास के रहने वाले हैं। नमन राठ इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। जयपुर से तीन खिलाड़ियों—कुमार वासुदेव, सचिन मीणा और लावण्या गुप्ता का सिलेक्सन हुआ है। ये खिलाड़ी रहेंगे स्टैंडबाय में टीम में आदित्यराज बादसरा, तविश शर्मा, निलय अरोड़ा, सुशांत बसंत, वशिष्ठ शर्मा, दैविक सोमानी, निधिश, हर्षित यादव, लावण्या गुप्ता, सोहेल खान, अंजना शर्मा, नमन यादव और लवमीत गुर्जर को शामिल किया गया है। इसके अलावा निश्छल शर्मा, अवि सुवालका, दिव्यांशु धतरवाल, कौस्तव धनकर, विवान गर्ग, आदित्य रंगा, विवेक बागड़ी और गुरताज सिंह को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। ये रहेगा मैच का शेड्यूल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मेजबानी में सभी लीग मैच लखनऊ में होंगे। 14 - 16 नवंबर: गोवा के खिलाफ (पहला मुकाबला) 19 - 21 नवंबर: महाराष्ट्र के खिलाफ 25 - 27 नवंबर: उत्तराखंड के खिलाफ 30 नवंबर - 2 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के खिलाफ 6 - 8 दिसंबर: कर्नाटक के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले गुजरात में लीग चरण समाप्त होने के बाद नॉकआउट दौर के मुकाबले 12 दिसंबर 2026 से 5 जनवरी 2027 तक सूरत में खेले जाएंगे। इनकी मेजबानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन करेगा।