भास्कर न्यूज | राजसमंद उमरिया में हुई 70वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने सिल्वर मेडल जीता। टीम ने चीफ डे मिशन नितेश बैरागी के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की। कोच शिवदानसिंह ने बताया कि राजस्थान ने उत्तर प्रदेश, नवोदय, पंजाब जैसी टीमों को हराकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टीम के राजसमंद पहुंचने पर सीडीईओ नूतन प्रकाश जोशी ने राजसमंद के खिलाड़ी युवराज कुमावत और टीम दल का स्वागत किया। शिविर प्रभारी प्रधानाध्यापक तुलसीराम कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयन से पहले प्रशिक्षण और चयन के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम राउप्रावि लवाणा के खेल ग्राउंड और पर्ल ग्रेस अकैडमी भाणा में आयोजित हुआ था। इस दौरान सहायक निदेशक सीडीईओ कन्हैयालाल शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी पंकजकुमार सालवी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रमेशसिंह राणा, शारीरिक शिक्षक मुकेश पालीवाल, श्यामसिंह सिसोदिया, मनोज हाडा, नवीन व्यास, वीपीसिंह, जितेंद्रसिंह, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री हरिओमसिंह, ईश्वरसिंह, पर्ल ग्रेस एकेडमी के निदेशक पुरुषोत्तम कुमावत मौजूद थे।