पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में राजस्थान की बॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। वहीं, गर्ल्स टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। टीम में बाड़मेर के कुलदीप सिंह और गजेंद्र सिंह भी शामिल रहे। खास बात यह है कि गेमरसिंह सोढ़ा के राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव बनने के बाद इस साल आयोजित तीनों नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान की टीमों ने पदक हासिल किए हैं। दरअसल, बाड़मेर में बीते माह यूथ स्टेट चैपियनशिप हुई थी। इसके बाद बाड़मेर में राजस्थान टीम का नेशनल अभ्यास कैंप लगा था। इसमें चयनित राजस्थान भर के गर्ल्स और बॉयज खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम में चयन हुआ। पुणें महाराष्ट्र में हुआ नेशनल टूर्नामेंट टीम मैंनेजर अनूपसिंह सिंह भाटी ने बताया- 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजनान महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। इस टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 3 नंबवर तक खेली गई। राजस्थान की गर्ल्स और बॉयज टीम ने भाग लिया था। गर्ल्स टीम ने बाड़मेर की लोना स्वर्णकार सदस्य थी। इस टीम के कोच चेत्रप्रतापसिंह सिरोही, सहायक कोच घनश्याम सिंह, बाड़मेर व मैनेजर तनीषा भाटी बाड़मेर थे। वहीं बॉयज टीम ने बाड़मेर के कुलदीपसिंह और गजेंद्रसिंह मेंबर रहे। इस टीम के कोच राकेश विश्नोई जैसलमेर, सहायक कोच पन्नालाल सैनी अलवर और टीम मैनेजर अनूपसिह भाटी थे। बॉयज ने जीता कास्यं पदक राजस्थान की बॉयज टीम नेशनल टूर्नामेंट में अपने खेल से कास्यं पदक जीता। बॉयज टीम ने तमिलनाडु को 90-69 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, गर्ल्स टीम क्वार्टर फाइनल से पहले हरियाणा से मामूली अंतर से हार गई। इससे पदक नहीं जीत पाई। सचिव बनने के बाद तीन पदक जीते राजस्थान बॉस्केटबॉल संघ के सचिव बनने के बाद इस नेशनल प्रतियोगिता में लगातार तीन पदक जीते है। इसमें सबसे पहले जूनियर टीम ने कास्य पदक, सब जूनियर टीम ने स्वर्ण पदक, अब यूथ टीम ने कास्य पदक लेकर परचम लहराया है।