जैसलमेर जिला परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के दो छोटे भाइयों अमरदीन और अमीन ने पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 3 (सम) से पर्चा भरा तो वहीं अमीन खान ने वार्ड 14 (स्वामीजी की ढाणी) से नामांकन किया है। कांग्रेस से जुड़े इन परिवारों की सक्रियता ने जिला परिषद चुनाव को और रोचक बना दिया है। फकीर परिवार की दो वार्डों में दावेदारी दोनों भाइयों की अलग-अलग वार्डों से चुनावी दावेदारी ने जिला परिषद चुनाव में फकीर परिवार की सक्रियता बढ़ा दी है। पूर्व विधायक धनदे का परिवार भी एक्टिव इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव की बेटी अंजना मेघवाल ने वार्ड 5 से पर्चा भरा था।धनदेव के बेटे हरीश धनदेव ने वार्ड संख्या 1 से नामांकन दाखिल किया था। अंजना मेघवाल पूर्व में जिला प्रमुख रह चुकी हैं। ऐसे में उनके चुनाव मैदान में उतरने को लेकर पहले से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा थी। अब नामांकन के अंतिम दिन अमरदीन और अमीन खान फकीर के नॉमिनेशन के बाद चुनावी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। फकीर और धनदेव परिवारों के सदस्यों की सक्रियता से जिला परिषद चुनाव में राजनीतिक दावेदारी और मुकाबले को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं। अब जांच और नाम वापसी पर टिकी नजरें नामांकन के अंतिम दिन दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अपने-अपने चुनाव चिह्न के लिए सिंबल भी जमा करवाए गए। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 6 नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला परिषद चुनाव के लिए 14 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों की नजर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी पर रहेगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी और यह तय हो सकेगा कि किन वार्डों में किसके बीच सीधा मुकाबला होगा।