त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल 5 से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार चलेगी। इसके चार फेरे होंगे। ट्रेन राजकोट से शाम 5 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 5 बजे बरौनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 7 से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार चलेगी। इसके भी चार फेरे होंगे। ट्रेन बरौनी से रात 10 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 2:30 बजे राजकोट पहुंचेगी। ट्रेन वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, प्रयाग, फूलपुर, जंघई, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे होंगे।