आबूरोड। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी। गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल 05 से 26 नवंबर तक हर गुरुवार राजकोट से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह शनिवार सुबह 5 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन के 4 फेरे होंगे। गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 07 से 28 नवंबर तक हर शनिवार रात 10 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह सोमवार दोपहर 2:30 बजे राजकोट पहुंचेगी। इस ट्रेन के भी 4 फेरे होंगे। ट्रेन वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, प्रयाग, फूलपुर, जंघई, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।