रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार शाम 5 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचेंगे। वे यहां दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का मुख्य कार्यक्रम 3 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे निजी होटल फोर्ट राजवाड़ा में होगा। यहां रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, नए तकनीकी उपकरणों, सेना की क्षमताओं और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी। साथ ही पश्चिमी सीमा की सुरक्षा तैयारियों और सरहदी इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक के बाद रक्षा मंत्री वापस लौट जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां जैसलमेर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित होने के कारण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों ने तैयारियां की हैं। बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा बैठक में देश की रक्षा क्षमताएं बढ़ाने और सेना में स्वदेशी उपकरणों की तैनाती पर चर्चा होगी। इसके अलावा पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उपायों और सरहदी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। भविष्य में सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सेना की तैयारियों पर भी विचार किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति में 24 सांसद जैसलमेर में होने वाली यह बैठक रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति की है। यह संसद की विभाग-संबंधित स्थायी रक्षा समिति से अलग है। इस समिति में लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 9 सदस्य शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं।