राजसमंद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार आभा पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड मोबाइल ऐप आज से बंद हुआ। इसके स्थान पर अब एक नवंबर से नागरिक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत उपलब्ध डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आरोग्य सेतु 2.0 मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगा। आरोग्य सेतु का ऑप्शन मिलेगा सीएमएचओ डॉ. हेमंत कुमार बिंदल के अनुसर नागरिक अपने मोबाइल में उपलब्ध आभा ऐप को अपडेट कर उसमें प्रदर्शित आरोग्य सेतु 2.0 विकल्प के माध्यम से ऐप इंस्टॉल या खोल सकते हैं। वर्तमान मोबाइल नंबर, आधार नंबर, आभा नंबर अथवा आभा एड्रेस से प्रमाणीकरण कर लॉगिन किया जा सकेगा। जिन नागरिकों के पास पहले से आभा नंबर है, उन्हें नया नंबर बनवाने की जरूरत नहीं होगी। हेल्थ से जुड़ी जानकारी एक एप में आरोग्य सेतु 2.0 में आभा नंबर से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड देखने और सहमति के आधार पर चिकित्सक या अधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ साझा करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्मार्ट हेल्थ डैशबोर्ड, फिटनेस ट्रैकिंग, एआई आधारित स्मार्ट हेल्थ रिपोर्ट, नजदीकी जनऔषधि केंद्र, ब्लड बैंक और पीएम-जेएवाई से जुड़े अस्पतालों की जानकारी भी मिल सकेगी। उपलब्धता के अनुसार एम्बुलेंस और चिकित्सकीय परामर्श की बुकिंग तथा दवाइयों के लिए मेडिसिन रिमाइंडर की सुविधाएं भी मिलेंगी। सीएमएचओ ने सभी सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों को ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आरोग्य सेतु 2.0 के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।