राजसमंद नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने 45 वार्डों से टिकट के दावेदारों को आवेदन के लिए बुलाया, जहां सभी दावेदारों ने चुनाव प्रभारी दीपक व्यास को अपने आवेदन सौंपे। वार्डवार बातचीत में दावेदारों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं, स्थानीय मुद्दे और चुनावी समीकरण बताए। सभापति का पद अनारक्षित होने से इस बार पार्टी के सामने 45 वार्डों में मजबूत प्रत्याशी चुनने के साथ सभापति पद के लिए भी जिताऊ चेहरे के चयन की चुनौती है। 45 वार्डों से दावेदार पहुंचे नगर परिषद के सभी 45 वार्डों से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार पहुंचे और अपने आवेदन चुनाव प्रभारी दीपक व्यास को सौंपे। प्रभारी ने सभी वार्डों के दावेदारों को एक-एक करके बुलाया और उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। वार्ड की समस्याएं और चुनावी समीकरण बताए वार्डवार चर्चा के दौरान दावेदारों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों की जानकारी दी। उन्होंने विकास से जुड़े सुझाव भी रखे। इसके साथ ही अपने वार्ड में कांग्रेस की स्थिति और चुनावी समीकरण को लेकर भी अपनी बात चुनाव प्रभारी के सामने रखी। सभापति पद के लिए भी बढ़ सकती है दावेदारी राजसमंद नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं और पहले यहां कांग्रेस का बोर्ड रह चुका है। इस बार सभापति का पद अनारक्षित है। ऐसे में सभापति पद के लिए दावेदारी करने वालों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है। कांग्रेस के सामने सभी वार्डों में मजबूत प्रत्याशी चुनने के साथ सभापति पद के लिए उपयुक्त चेहरे का चयन करने की चुनौती भी रहेगी। फीडबैक के बाद घोषित होंगे प्रत्याशी चुनाव प्रभारी दीपक व्यास ने बताया कि सभी दावेदारों से बातचीत के बाद उनका फीडबैक पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद पार्टी स्तर पर चर्चा और मंथन होगा। इसी प्रक्रिया के बाद नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।