राजसमंद में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और समाप्ति तक जारी रहेगी। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना जिला परिषद परिसर में, जबकि पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना संबंधित पंचायत समिति परिसर में की जाएगी। 25 से 28 नवंबर तक होंगे पदाधिकारियों के चुनाव मतगणना के बाद जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उपप्रधान के चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर, उप जिला प्रमुख का 26 नवंबर, प्रधान का 27 नवंबर और उपप्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। सुबह 10 बजे शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया इन पदों के निर्वाचन के लिए सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। इसके तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जरूरत होने पर दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।