राजसमंद में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। इसी दिन से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या अन्य संशोधन से जुड़े दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। 12 नवंबर को होगा प्रारूप प्रकाशन उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया कि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। राज्य में पंचायत चुनावों को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्रों के पुनर्गठन और सुव्यवस्थीकरण से जुड़ी गतिविधियों में शिथिलता दी है। इसी कारण पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 28 दिसंबर तक होगा दावे-आपत्तियों का निस्तारण प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। अधिकारियों और राजनीतिक दलों को सूचना देने के निर्देश कस्वा ने संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजरों, बीएलओ और निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कार्मिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी संशोधित कार्यक्रम की लिखित सूचना देने को कहा गया है। अधिकारियों को इस संबंध में की गई कार्रवाई से जिला निर्वाचन अधिकारी को समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।