भास्कर न्यूज| बारां एकल अभियान संभाग राजस्थान के शहर में स्थित अंचल कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई। समिति अध्यक्ष सुरेश मेघवाल ने स्वागत किया। परिचय कराया। जिले के सभी स्कूलों में समरसता और रक्षा के संकल्प के साथ पर्व मनाने की संरचना बताई। एफटीएस को सामग्री भेजने के लिए धन्यवाद दिया। संभाग संरक्षक परमानंद ने एकल के कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने एकल अभियान के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। केंद्रीय सह प्रशिक्षण प्रमुख और अंचल पालक बृजमोहन मित्तल ने शिक्षण पद्धति बताई। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां समझाईं। एकल विद्यालयों के लिए एफटीएस जयपुर से मिली पाठ्यसामग्री का संच प्रशिक्षकों को वितरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बहनों ने विधायक समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राखी बांधी। अंचल समिति उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम नामा, जिला सचिव द्वारकालाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष चतुर्भुज सैनी, कैलाश शर्मा, कमल, धनराज नागर, शिवराज योगी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ओम चक्रवर्ती, निरंजन शर्मा, पवन नागर, दीपांशु गेरा आदि मौजूद थे। अंचल अभियान प्रमुख भग्गूलाल पटेलिया ने धन्यवाद दिया।