भास्कर संवाददाता | चूरू कोटा में आयोजित पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप में चूरू के रक्षित मनड़िया ने तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। बुधवार को रक्षित का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया गया। लोहसना छोटा निवासी तथा वर्तमान में वन विहार कॉलोनी में रहने वाले रक्षित ने कोटा में हुई चैंपियनशिप में 380 किलो वेट उठाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल जीते। गोल्ड मेडल प्राप्त कर चूरू लौटने पर बुधवार को रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने स्वागत किया। कोच आदिल और महिला कोच पूनम प्रजापत का भी स्वागत किया गया। पिकलबॉल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष महादेव सिंह महिया, सचिव संजय पूनिया, वेटलिफ्टिंग कोच नरेंद्र सिंह थालौड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिशुपाल बुडानिया, रणवीर सिंह दहिया, सुमन चौधरी, सतवीर सिंह, सुखी देवी, कृष्णा पचार, मयंक, हिमांशु आदि उपस्थित थे। मेडल जीतकर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर रक्षित का स्वागत करते हुए।