अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इनमें रोड लाइट, बिजली के पोल, सड़क-नाली और गंदे पानी से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। भास्कर समाधान पर समस्याएं सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान की राह देख रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' रामगंज स्थित नूर कॉलोनी से हनीफा ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई का कोई निर्धारित समय नहीं है। पानी कब आएगा, इसका समय तय नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को पानी भरने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे थे। समस्या सामने आने के बाद जेईएन शाहीन बानो ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई और पानी की सप्लाई से जुड़ी समस्या का समाधान कराया। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। भगवानगंज में सात दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू भगवानगंज से हिमांशु कटारिया ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले सात दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद थी। लगातार लाइट बंद रहने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। अब लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... न्यू गोविंद नगर में सड़क और नालियां टूटीं, लोग परेशान ब्यावर रोड स्थित न्यू गोविंद नगर से ममता ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। सड़क खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नालियां टूटी होने से जल निकासी भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क और नालियों की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके। गोदावत मोहल्ले में सड़क पर जमा हो रहा नाली का गंदा पानी गोदावत मोहल्ला से शिवराज गुर्जर ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। पानी जमा रहने से सड़क पर गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की सफाई करवाकर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर':पंचोली चौराहे पर खाली प्लॉट की हुई सफाई 2.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:3 महीने से टूटे ओपन जिम उपकरण, 2 महीने से सीवरेज जाम, घरों में आ रही गंदगी 3.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 4.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 5. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 6.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 7. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 8.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं