रतनगढ़ के राजकीय जालान अस्पताल परिसर में शनिवार को मृत मिले साधु के शव का पुलिस ने बुधवार शाम अंतिम संस्कार कराया। पांच दिन तक उनके परिजन नहीं पहुंचे थे। नगर पालिका के कर्मचारियों ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। रतनगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल नरेश ने बताया कि वृद्ध साधु अस्पताल परिसर में मृत मिले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को साधु के सामान की तलाशी में एक आईडी मिली। उसमें उनका नाम महेंद्रसिंह, पिता फुमनसिंह और पता रंगतालाब, कोटा लिखा था। आईडी के आधार पर स्थानीय पुलिस ने कोटा पुलिस को जानकारी दी। पांच दिन तक परिजन नहीं पहुंचे, इसलिए पुलिस ने बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव नगर पालिका को सौंपा।