चूरू जिले के रतनगढ़ में रेलवे स्टेशन के पास आइसक्रीम के पैसे मांगने पर 2 युवकों ने दुकानदार से गाली-गलौज की और झगड़ा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रतनगढ़ थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि नशे की हालत में 2 युवक रेलवे स्टेशन के पास आइसक्रीम की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से आइसक्रीम मांगी। दुकानदार ने पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया और झगड़ा करने लगे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।