खानपुर| ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी में सरपंच पद का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा। कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा चुके सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सियाराम मीणा को महज 99 वोट मिले। सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में किस्मत आजमाने उतरे मीणा का सरपंच बनने का सपना अधूरा रह गया। अन्य प्रत्याशियों को उनसे अधिक समर्थन मिला।