पाली| निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। सोमवार से दो दिन सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इस दौरान मतदाताओं से संपर्क कर सूची का सत्यापन करेंगे। पाली| 33/11 केवी नया गांव जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक संबंधित फीडरों पर बिजली बंद रहेगी। रजत विहार, महालक्ष्मी गार्डन के आसपास का इलाका, मुकुंद विहार, सूर्य नगर, खैरवा रोड, रूपमुनि आश्रम और भास्कर विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।