रोहट पंचायत समिति के खुण्डावास ग्राम पंचायत में मतगणना के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए सरपंच प्रत्याशी मदनसिंह जागरवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। बोले- पीआरओ टीम ने की धांधली उन्होंने आरोप लगाया कि पीआरओ टीम ने मतगणना में धांधली की है। उन्होंने वापस मतगणना करवाने और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। आरोपी- बिना बताए गिनती की आरोप है कि वोट गिनते समय कमरा के ताला लगा दिया गया। 4 पेटियों को खोलकर एक जगह इकठ्ठा कर लिया गया और पी.आर.ओ. व उनकी टीम द्वारा गोला बनाकर प्रत्याशियों को बिना बताए गिनती कर ली गई और उसके बाद प्रत्याशियों को मतों की सूचना दी। इस मौके पर सरपंच प्रत्याशी मदन सिंह जागरवाल, गोपाल सिंह जोधा, छोगाराम पटेल मालवा, श्रवण सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह परमार, ओम प्रकाश राजपुरोहित, माधोसिंह जोधा, वेद प्रकाश, के साथ कई समर्थक मौजूद रहे।