पाली जिले के रोहट पंचायत के ढाबर गांव से वार्ड संख्या 2 से मनीष राठौड़ निर्विरोध वार्ड पंच बने। उनके निर्विरोध निर्वाचन के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर जेडआरओ संदीप मीणा, आरओ हिमाराम, पीआरओ सत्यनारायण मीणा, विक्रम मीणा, विजय कुमार एवं मांगीलाल सुथार सहित उपसरपंच कालूराम पालीवाल (दूदिया), वार्ड पंच ओमप्रकाश बंजारा, बाबूलाल सरगरा, किस्तूरी प्रभुदयाल, सरोज नरसिंह पालीवाल, पूर्व सरपंच सायरमल सुथार, प्रभु एवं किशन गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।