राजकीय कन्या महाविद्यालय मरैना में प्राचार्य डॉ. रचना मेहता के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ टीम ने छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, नए मतदाता पंजीकरण, फॉर्म-6 एवं मतदान के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान बीएलओ टीम द्वारा अनेक छात्राओं के नए मतदाता के रूप में पंजीकरण को लेकर फॉर्म भी भरवाए गए। बीएलओ टीम ने रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। पोस्टर प्रतियोगिता में गौरी ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय तथा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में साधना कुमारी समूह ने प्रथम, माधुरी समूह ने द्वितीय तथा रश्मि समूह ने तृतीय स्थान