पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में आज सलूंबर की चार पंचायत समिति में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए नामांकन और नाम वापसी का दिन है। कल सभी ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसको लेकर गांवों में चुनावी माहौल चरम पर है। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां कर ली है। ये चुनाव बैलेट पेपर से होगा। शाम को ही इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। तीसरे चरण में राजस्थान के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3716 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। मतदाता दोबारा डालेंगे वोट पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को मतदाता दोबारा वोट डालेंगे। इससे पहले वे 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग कर चुके हैं। पिछली बार उनके उल्टे हाथ की अंगूठे के पास वाली (तर्जनी) अंगुली पर स्याही लगी थी। अब सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान के समय उनके सीधे हाथ की अंगुठे के पास वाली (तर्जनी) अंगुली पर स्याही लगाई जाएगी।