सलूंबर जिले की 4 पंचायत समिति और 12 जिला परिषद वार्डों के लिए आज वोटिंग हुई।आज लसाड़िया, सेमारी, सलूंबर, गींगला पंचायत समिति के कुल 60 वार्डों में वोट डाले गए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आई। सेमारी में विधायक शांता देवी मीणा ने अपना वोट डाला। जिले में कुल 281 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सेमारी और गिंगला पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग, सलूम्बर में अनुसूचित जनजाति और लसाड़िया में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। सूलंबर में मतदान प्रतिशत सलूंबर में जिला परिषद का मतदान देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS…