राजस्थान पंचायत चुनाव के तहत आज दैनिक भास्कर न्यूज एप पर तीसरे चरण में होने वाले सरपंच चुनाव के दावेदारों के नाम प्रकाशित किए जा रहे हैं। इसके लिए एप की टीम ने गांव-गांव पहुंचकर सरपंच पद के लिए दावेदारी कर रहे लोगों के नाम जुटाए हैं। सलूंबर जिले की लसाड़िया, सेमारी, सलूंबर और गींगला पंचायत समितियों की 111 ग्राम पंचायतों से 700 से अधिक दावेदारों के नाम सामने आए हैं। सरपंच गांव का मुखिया होता है। ऐसे में गांव की सरकार बनाने के लिए इन दिनों चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दावेदार अपनी जीत के समीकरण बनाने में जुटे हैं। कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 4 से 5 नाम सामने आए हैं, जबकि कुछ पंचायतों में इससे भी अधिक लोग दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि, दावेदारों की वास्तविक तस्वीर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगी। नामांकन के दौरान दावेदारों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। 5 नवंबर को होगी वोटिंग तीसरे चरण के तहत सरपंच पद के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। इसके बाद चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को प्रस्तावित है। चौथे चरण में सरपंच पद के दावेदारों की सूची 11 नवंबर को दैनिक भास्कर न्यूज एप पर प्रकाशित की जाएगी।