राजस्थान के सलूम्बर जिले की चार पंचायत समितियों में कल जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। सलूम्बर, सेमारी, लसाड़िया और गिंगला पंचायत समिति क्षेत्रों में हर मतदाता दो वोट डालेगा। एक वोट जिला परिषद सदस्य और दूसरा संबंधित पंचायत समिति सदस्य के लिए होगा। चारों पंचायत समिति क्षेत्रों से 12 जिला परिषद सदस्य और 60 पंचायत समिति सदस्य चुने जाने हैं। मतदान के लिए जिले में 288 केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।