सलूंबर पंचायतीराज आम चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रशासन तैयारियां कर रहा है। मतदान दलों को आईटीआई खोलड़ी तक पहुंचाने के लिए 2 नवंबर को विशेष बसें चलेंगी। वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग-अलग ब्लॉक का प्लान बनाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनैद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला और एएसपी रतन चावला ने आईटीआई खोलड़ी स्थित मतदान दल रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रवानगी, प्रशिक्षण, ईवीएम आवंटन, पार्किंग और आने-जाने के रास्तों की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए। 2 नवंबर को चलेंगी बसें दूर-दराज से चुनाव ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों के लिए 2 नवंबर को बसें चलेंगी। बसें सुबह 6:30 और 10:30 बजे पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर के खेल मैदान से आईटीआई खोलड़ी के लिए रवाना होंगी। डॉ. सापेला ने मतदान दलों के वाहनों की पार्किंग के लिए ए, बी, सी और डी ब्लॉक के अनुसार अलग-अलग प्लान बनाने के निर्देश दिए। तय नक्शे के अनुसार वाहनों की पार्किंग और आने-जाने के रास्ते तय होंगे। कर्मचारियों के निजी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान और आईटीआई खोलड़ी परिसर में होगी। प्रशिक्षण और ईवीएम आवंटन स्थल का भी निरीक्षण अधिकारियों ने प्रशिक्षण स्थल एवं ईवीएम आवंटन व्यवस्था का भी जायजा लिया। मतदान दलों के लिए बैठक व्यवस्था, रिजर्व पोलिंग पार्टियों के बैठने के लिए अलग स्थान और समुचित लेआउट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रवानगी स्थल पर राजीविका काउंटर स्थापित करने को कहा गया, ताकि कार्मिकों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों की सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध रवानगी प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।