पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के लिए भाजपा ने करौली के सपोटरा पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पंचायत समिति प्रभारी भंवर बलवीर सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने वार्ड 1 से प्रिया मालवीय और वार्ड 17 से गीता सहित सभी वार्डों में प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। सूची जारी होने के बाद सपोटरा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इन प्रत्याशियों को मिला टिकट भाजपा ने वार्ड 1 से प्रिया मालवीय, वार्ड 2 से हुकम बाई, वार्ड 3 से हरी गुर्जर और वार्ड 4 से कमला मीना को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह वार्ड 5 से उम्मेद सिंह, वार्ड 6 से तुलसा, वार्ड 7 से मुन्नी, वार्ड 8 से भूरो और वार्ड 9 से रामस्वरूप को टिकट दिया गया है। वार्ड 10 से पीतम सिंह, वार्ड 11 से मुकेश, वार्ड 12 से अमला, वार्ड 13 से प्यारेलाल और वार्ड 14 से मुनेश को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं वार्ड 15 से श्यामलता, वार्ड 16 से कमला देवी और वार्ड 17 से गीता को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। सूची जारी होने के बाद चुनावी हलचल तेज भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही सपोटरा पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब पार्टी प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने की कवायद शुरू करेंगे।