राजसमंद| आलोक स्कूल में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। महाराणा प्रताप सभागार में प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी, सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पुष्पांजलि अर्पित की। उनके जीवन को नमन किया। कार्यक्रम में कक्षा 11 की छात्रा नैनसी चारण, परिधि चौहान ने सरदार पटेल के जीवन पर विचार रखे। प्राचार्य ललित गोस्वामी ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता, अखंडता के प्रतीक हैं। 1947 में आजादी के बाद देश की करीब 562 देशी रियासतें बंटी हुई थीं। सरदार पटेल ने बुद्धिमता से इन्हें एक किया। भारत संघ में मिलाया।