कोसेलाव | कोसेलाव पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच वंदना देवी एवं उपसरपंच सुखी देवी व समस्त 17 वार्ड के वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। नव निर्वाचित सरपंच ने पंचायत भवन में संचालित पंचायत को भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थित अटल सेवा केंद्र परिसर में पंचायत को शुरू करने का आगाज किया। ग्राम विकास अधिकारी भगवत सिंह राठौड़ ने सरपंच एवं उपसरपंच व वार्डपंचों को पदभार ग्रहण करवाया। ग्रामीणों ने भी नई पंचायत से गांव के विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई। वीडीओ भगवत सिंह राठौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत परिहार, समाज सेवी भैराराम माली, अर्जुन गिरी गोस्वामी, कुशल राज, परेश कुमार, हसमुख लौहार इत्यादि मौजूद थे।