टोडरा उपतहसील की फलौदी ग्राम पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी शंकर लाल मीणा निवासी बालापुरा का नामांकन फार्म निरस्त किए जाने पर पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी टंकी से करीब 200 मीटर दूर खड़ा नजर आया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हैं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। सुबह भरा था नामांकन, शाम को निरस्त बता दें कि शंकर लाल मीणा ने बुधार की सुबह 8 बजे सरपंच पद के लिए नामांकन फार्म भरा था और सुबह 10:30 बजे जमा करवाया था। इसके बाद शाम 4 बजे उनका नामांकन फार्म निरस्त कर दिया गया। इसी के विरोध में युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक से समझाइश कर रहे हैं।