चौपड़ा | क्षेत्र के राजोला कलां पंचायत में नव-निर्वाचित सरपंच नीता प्रजापत ने रविवार को सरपंच का पदभार ग्रहण किया। परिजन व ग्रामीणों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने बताया कि पंचायत के हर जरूरतमंद को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जनसमस्याओं पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। आगामी पांच वर्षों में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उप सरपंच चैनाराम कागट,वार्डपंच,परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।