मांडा | सिरियारी पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर सहित नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण हुआ। ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच सुनीता का अभिनंदन किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान वार्ड पंच के रूप में मुश्ताक पठान, लता देवी, उदय सिंह सोलंकी, ललिता सैन, जापी देवी, प्रकाश चंद्र, लोकेंद्र सिंह राठौड़, सोनाराम माली आदि मौजूद रहे।