भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को जिले में प्रभावी तरीके से चलाने के लिए जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने जिला स्तरीय अभियान टोली की नियुक्तियां कीं। इसमें जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग अभियानों की जिम्मेदारी दी गई। अभियान के लिए कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ को जिला संयोजक बनाया गया। भीम विधायक हरिसिंह रावत, नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी अरविंदसिंह भाटी, मुरारी आशिया व ज्योति छापरवाल को दी गई। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के लिए प्रदीप काबरा, महेंद्रसिंह चौहान, रमन कंसारा, राधारानी राजोरा को जिम्मेदारी सौंपी गई। रमेश कंसारा, सविता सनाढ्य, संदीप श्रीमाली, गोपाल गुर्जर को नियुक्त किया। लोकतंत्र बनाम अराजकता युवा संवाद के लिए राकेश सिंघल, आशीष पालीवाल, कपिल उपाध्याय, विक्रमसिंह चौहान को जिम्मेदारी दी।