सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की चार पंचायत समितियों की 145 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मुकाबला होगा। जिला परिषद के 31 वार्डों में 90 और पंचायत समिति सदस्य के 80 निर्वाचन क्षेत्रों में 245 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। मलारना डूंगर के दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार, मलारना डूंगर पंचायत समिति के वार्ड 10 और 11 में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं, जिला परिषद के 31 वार्डों और पंचायत समिति सदस्य के 80 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बामनवास में सबसे ज्यादा 1.32 लाख मतदाता मतदान के लिहाज से बामनवास पंचायत समिति में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। पंचायत समितिवार मतदान केंद्र और मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है: 68 अतिसंवेदनशील बूथों पर हथियारबंद पुलिस तैनात मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। जिले के 68 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर एक-चार का हथियारबंद पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। इसके अलावा पुलिस अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेट लगातार मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व में रखा गया है। सोमवार शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि सभी मतदान दलों को जरूरी चुनाव सामग्री देकर रवाना कर दिया गया है। सोमवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी।