सवाई माधोपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारी शुरू हो गई है। 4 चरणों में होने वाले चुनाव में तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों में और चौथे चरण में 4 पंचायत समितियों में चुनाव हैं। इन 262 ग्राम पंचायतों से 800 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है। इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। वहीं प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए हैं। कहां कितने दावेदार हैं? दैनिक भास्कर न्यूज एप पहली बार एक-एक गांव के दावेदारों के नाम लेकर आया है। इसके लिए हमारी टीम राजस्थान के गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंची। तीसरे चरण में पंच और सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। इससे पहले जानते हैं कि इन ग्राम पंचायतों में कहां कौन सरपंच पद के लिए दावेदार है। चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। जिसके दावेदारों की लिस्ट आप दैनिक भास्कर न्यूज एप पर को देख सकते है।