पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत सवाई माधोपुर जिले की चार पंचायत समितियों के मतदान दलों का द्वितीय और अंतिम प्रशिक्षण 2 नवंबर को होगा। प्रशिक्षण महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में दिया जाएगा। निजी वाहनों से आने वाले मतदान कार्मिकों के लिए चकचैनपुरा हवाई पट्टी परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चार पंचायत समितियों के मतदान दलों को मिलेगा प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर और खण्डार के मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने के लिए गठित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आज 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने प्रशिक्षण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निजी वाहनों की पार्किंग चकचैनपुरा हवाई पट्टी पर प्रशिक्षण में निजी वाहनों से आने वाले मतदान कार्मिकों के वाहनों की पार्किंग चकचैनपुरा हवाई पट्टी परिसर में की जाएगी। प्रशिक्षण स्थल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर परिसर में केवल वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न निर्वाचन प्रकोष्ठों को आवंटित वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निजी वाहनों का विद्यालय परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतदान कार्मिकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने होंगे। 3 और 5 नवंबर को होगा तीसरे चरण का मतदान सवाई माधोपुर जिले में तीसरे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं पंच और सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।