भाजपा ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के 23 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया- अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सिंबल के साथ रिटर्निंग अधिकारी को जमा करवाई गई हैं। इस दौरान चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत, चुनाव जिला संयोजक सुरेश जैन, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, एडवोकेट चम्पालाल मीणा, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक राजेश सैनी, कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा सहित कई पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। बता दें कि सवाई माधोपुर पंचायत समिति में चुनाव चौथे चरण में होंगे। जिसके लिए 14 नवंबर को मतदान होना प्रस्तावित है। देखिए- भाजपा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट