सवाईमाधोपुर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। जिले की बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर और खण्डार पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद की 16 और पंचायत समिति की 82 सीटों के लिए मतदान हुआ। चारों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 35 हजार 677 मतदाता थे। इनमें 2 लाख 32 हजार 267 पुरुष और 2 लाख 3 हजार 410 महिला मतदाता शामिल हैं। शाम 6 बजे तक चारों पंचायत समितियों में कुल 59.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मतदान खण्डार पंचायत समिति में 63.42 प्रतिशत हुआ। वहीं, बामनवास में सबसे कम 57.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस चरण में चारों पंचायत समितियों के 498 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। इनके अंतर्गत आने वाली 145 ग्राम पंचायतों के 1379 वार्डों में भी चुनाव हुए। अब तक का कुल मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें… बामनवास में सबसे ज्यादा 1.32 लाख मतदाता