सवाई माधोपुर शहर में बिजली लाइनों और उपकरणों के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते रविवार, 1 नवंबर को सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पुराने शहर के कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी बिजली जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर शहर के जेईएन (पवस) रजनीश चावला ने बताया कि 33/11 केवी रामद्वारा सब-स्टेशन से संचालित 11 केवी जेईएन ऑफिस फीडर पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में रहेगा असर बिजली कटौती से पुराने शहर का मैन मार्केट, पुलिस चौकी, 72 सीढ़ी, डूंगरपाड़ा, रामलीला मैदान, हरसहाय जी का कटला, पुराना खंडार रोड और गुर्जर मोहल्ले के कुछ हिस्से प्रभावित रहेंगे। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।